फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   mahananda and gomati reached with27 passenger

महानंदा से चार और गोमती से उतरे 27 यात्री

Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
mahananda and gomati reached with27 passenger
फोटो 02एयूआरपी19- यात्रियों के समान को सेनिटाइज करता कर्मी - फोटो : AURAIYA
सवा दो माह बाद शुरू हुई महानंदा एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर फफूंद रेकवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से सिक्किम एवं प्रयागराज में लंबे समय से फंसे यात्री घर वापसी कर पाए। सुबह के समय दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस आज दूसरे दिन भी फफूंद पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को पहली ट्रेन गोमती एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यह आज दूसरे दिन भी सुबह फफूंद पहुंची। गोमती में 208 यात्रियों ने यात्रा शुरू की। जबकि 27 यात्री ट्रेन से उतरे। दोपहर लगभग ढाई बजे लंबी दूरी की अलीपुरद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली पहली ट्रेन फफूंद पहुंची।
विज्ञापन

इसमें 3 यात्री चढ़े, जबकि 4 यात्री उतरे। उतरने वालों में प्रयागराज में फंसे दो छात्र एवं सिक्किम में फंसा एक मजदूर सम्मिलित रहा।सभी को जांच के बाद घर जाने और घर पर ही रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टाफ एवं सीएचसी दिबियापुर स्टाफ ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की।जबकि थाना पुलिस, आरपीएफ स्टाफ, जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।
किसी अनाधिकृत व्यक्ति को रेल परिसर में प्रवेश करने की सख्त मनाही रही। इधर मंगलवार शाम दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस के भी फफूंद पहुँचने की सूचना प्रसारित होती रही।

फोटो 02एयूआरपी18- जानकारी देता रवि कुमार
तीन महीने से सिक्किम में फंसे श्रमिक के चेहरे पर दिखी चमक
दिबियापुर (औरैया)। कुल्लूपुर चिरुहली निवासी रवि कुमार महानन्दा एक्सप्रेस से फफूंद रेलवे स्टेशन उतरा तो उसके चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई दी।रवि ने बताया कि वह हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी करता है। लॉकडाउन से पहले उसे कम्पनी ने सिक्किम भेज दिया था। लॉक डाउन के कारण घर आने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। 1 जून से कुछ विशेष ट्रेने चलाये जाने की जानकारी मिलने पर घर पहुंचने की आस बंधी थी।सोमवार को वह बंगाल पहुंच गया था। सोमवार को ट्रेन में बैठकर फफूंद पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed