फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahananda and Avadh Express arrived four and a half hours late.

Auraiya News: महानंदा चार और अवध एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची

Wed, 12 Nov 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mahananda and Avadh Express arrived four and a half hours late.
दिबियापुर। सर्दी बढ़ते ही ट्रेनों की चाल भी गड़बड़ाने लगी है। यात्रियों को रोजाना घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर इटावा जाने वाली अवध एक्सप्रेस ढाई घंटा, गोविंदपुरी अलीगढ़ फास्ट पैसेंजर आधा घंटा, कानपुर सेंट्रल से इटावा जाने वाली पैसेंजर पौन घंटा, गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा, महानंदा एक्सप्रेस चार घंटा, नेता जी एक्सप्रेस आधा घंटा देर से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा कानपुर सेंट्रल से टूंडला जाने वाली पैसेंजर 25 मिनट, आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट, लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा लेट होने से यात्री परेशान रहे। इस कारण पूरे दिन यात्री स्टेशन के अल्ग-अलग प्लेटफार्मों पर भटकते नजर आए। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ खिड़की पर भी भीड़ लगी रही। यात्रियों का कहना है कि हर बार सर्दियों में यही होता है। ट्रेनें घंटों देरी से आती है। स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed