फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Luxury bus turnaround , three killed , 48 injured

लक्जरी बस पलटी, तीन की मौत, 48 घायल

Fri, 28 Aug 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 28 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Luxury bus turnaround , three killed , 48 injured

दिल्ली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार वॉल्वो लग्जरी बस के पलटने से दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार सभी 48 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन



पौन घंटे तक इन्हें चिकित्सा सुविधा न मिलने से इनमें चीख-पुकार मची रही। इस बीच मददगारों की भीड़ में शामिल कुछ उचक्कों ने कई यात्रियों का सामान पार कर दिया। बाद में 15 गंभीर घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



यह भयानक हादसा गुरुवार को सुबह छह बजे कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में खोजाफूल गांव के पास एनएच 2 पर हुआ। घायल यात्रियों में कुछ का कहना था कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ, जबकि कुछ बस की खराबी और तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर इलाज के दौरान घायलों को अस्पतालों की बदइंतजामी भी झेलनी पड़ी। हादसे के बाद चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। दुर्घटनाग्रस्त इंडो-केनेडियन मर्सडीज बैंज बस पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार की बताई जा रही है।


यह बस बुधवार की रात 11 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस में चालक-परिचालक के अलावा 48 यात्री थे। सुबह छह बजे खोजाफूल के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में बस चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस हाइवे के किनारे खड़े ट्राला से जा भिड़ी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।


बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। पास ही स्थित अलवर ढाबा के कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत मदद को पहुंच गए।


सूचना पर आई सिकंदरा थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया लेकिन तब तक बस में ड्राइवर की ओर वाली किनारे की बर्थ पर सो रहे राजीव मिश्रा (35) पुत्र रामचेत मिश्रा निवासी सिविल लाइंस थाना कैंट जिला फैजाबाद और उसके ऊपर की बर्थ में सो रही किरन शर्मा (37) निवासी मोतीहारी बिहार की मौत हो चुकी थी।



जिला अस्पताल लाते वक्त गुरमीत कौर (40) पत्नी मनजीत कौर निवासी आलमबाग लखनऊ ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने 12 गंभीर घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीक के औरैया जिला अस्पताल भेजा। यहां से नौ घायलों को मिनी पीजीआई सैफई व कानपुर के लिए रेफर किया गया।



कुलदीप, तन्मय त्रिपाठी व सुमित जैन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी एंबुलेंस से दो अन्य घायलों दिल्ली बी-39-सी डीडीए फ्लैट पश्चिमपुरा नई दिल्ली के चंद्रशेखर (32) और लखनऊ के टेड़ी पुलिया निवासी सुरेंद्रपाल (29) को जिला अस्पताल माती भेजा। यहां से इन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed