{"_id":"659447d0df1dc6c20d0ac998","slug":"lpg-not-loaded-from-pata-plant-even-on-second-day-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7091-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दूसरे दिन भी पाता प्लांट से नहीं लोड हुई एलपीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दूसरे दिन भी पाता प्लांट से नहीं लोड हुई एलपीजी
Tue, 02 Jan 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
फफूंद। सोमवार की तरह मंगलवार को भी गेल के पाता प्लांट से टैंकर चालकों ने एलपीजी लोड नहीं की। जिससे एलपीजी गेट पर सन्नाटा पसरा रहा। गेल की पार्किंग में सैकड़ों टैंकर खड़े रहे। इक्का दुक्का ट्रक चालकों ने ट्रांसपोर्टरों के दवाब में प्लांट के अंदर जाकर प्लास्टिक दाना लोड लिया, लेकिन वह भी गाड़ी को पार्किंग में लगाकर आग तापते रहे।
सरकार के हिट एंड रन कानून को लेकर ट्रक, टैंकर चालकों में गहरा गुस्सा है। फफूंद के पाता स्थित गेल पेट्रोकेमिकल प्लांट से एलपीजी व प्लास्टिक दाना लोड करने आने वाले ट्रक और टैंकर हड़ताल होते ही खड़े हो गए। रविवार और सोमवार को गैस लोड करने आए तमाम टैंकर खानपुर गांव में बनी टैंकर पार्किंग में आकर खड़े हो गए। जिससे पार्किंग में टैंकरों की कतारें लग गईं।
वहीं हड़ताल की वजह से ममरेजपुर, पाता में प्लांट के प्लास्टिक दाना लोडिंग गेट पर भी माल लादने आए तमाम ट्रक खड़े हो गए। उन्होंने लोडिंग नहीं की। मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों के दबाव में इक्का-दुक्का ट्रकों ने प्लास्टिक दाना तो लोड कर लिया, लेकिन चालकों ने ट्रक को बाहर पार्किंग में खड़ा कर दिया। चालक मनीष, सुरेंद्र, अनीस, श्याम बाबू, कल्लू, रमेश, सूरज, नईम, विनोद, शकील ने बताया की चालकों के पास अगर आर्थिक मजबूती हो तो वो क्यों अपने परिवार से दूर रहकर ड्राइवरी करें। नया कानून हर चालक के लिए नुकसानदेह है। जिसका वह लोग विरोध कर रहे है। सरकार को चालकों की मांग पर विचार करना चाहिए। बताया की जब तक हड़ताल चलेगी तब तक वह लोग ट्रक और टैंकर की लोडिंग नहीं कराएंगे।