{"_id":"60dcb5068ebc3e9e92248904","slug":"loot-with-bycycle-rider-auraiya-news-knp637485948","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार युवकों से नशेबाजों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार युवकों से नशेबाजों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के पसैया निवासी साइकिल सवार दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में नशेबाजों ने उन्हें रोककर मारपीट की। नगदी, चेन व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पसैया निवासी चरन सिंह ने बताया कि उसके बेटे नरेंद्र (10) को बुखार आ रहा था। मंगलवार शाम छह बजे के करीब घर पर आए रिश्तेदार निखिल कुमार निवासी सीपुरा थाना कुठौंद जिला जालौन बेटे को साइकिल से लेकर अछल्दा दवा लेने जा रहे थे। मुख्यमार्ग पर कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी।
निखिल के पास से नगदी, चेन और मोबाइल लूट ले गए। निखिल ने पुलिस को बताया कि लूटपाट करने वाले पांच लोग थे, सभी नशे में धुत थे। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हुलिये के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।