फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lokendra will play the role of judge in state level volleyball competition

Auraiya News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे लोकेंद्र

Fri, 11 Oct 2024 03:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Lokendra will play the role of judge in state level volleyball competition
अयाना। इसी महीने बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में औरैया निवासी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लोकेंद्र सिंह निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। वह इन दिनों कन्नौज के गुरसहायगंज में शारीरिक शिक्षक के रूप में तैनात हैं। उनके चयन से यहां उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

68वीं प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 अक्तूबर के बीच बरेली में होगा। इसमें प्रदेश के सभी मंडल और स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बालक और बालिका वर्ग के अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसी प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात सात शारीरिक शिक्षकों को प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसमें औरैया जिला निवासी व कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित आकाश एजुकेशन सेंटर में तैनात लोकेंद्र सिंह का भी नाम शामिल है। लोकेंद्र सिंह उर्फ गगन गुर्जर मूल रूप से औरैया के रहने वाले हैं। वह वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। उनके चयनित होने पर जिले में खुशी की लहर है। औरैया जिले से पहली किसी काे वॉलीबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में चयनित किया गया है। उनके कोच होशियार सिंह राजपूत और मनीष मिश्र ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed