फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Locks on RRC, garbage pickup stopped

Auraiya News: आरआरसी पर ताले, कूड़ा उठान थमा

Tue, 22 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 22 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Locks on RRC, garbage pickup stopped
रुरुखुर्द में बंद पड़ा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र। - फोटो : रुरुखुर्द में बंद पड़ा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र।
बिधूना। गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन चला रखा है। इस पर भारी-भरकम खर्च भी खर्च हो रही है। बावजूद इसके बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में हकीकत कोसों दूर है।
विज्ञापन


यहां की ग्राम पंचायतों में बनाए गए अधिकांश आरआरसी पर ताले लटके हैं। घरों से कूड़ा उठान के लिए खरीदे ई- रिक्शें भी खड़े हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान ठप है, हालांकि इसके पीछे जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती न होने का तर्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि आरआरसी पर कर्मचारी नहीं हैं। ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) बने हैं।
विज्ञापन


चिरूकुआ, बनीना सुखचौनपुर, सराय प्रथम वसई, कल्यानपुर जागू, रुरुखुर्द, पसुआ में केंद्र बंद मिले। जबकि घरों से कूड़ा उठान के लिए ई-रिक्शा भी खरीदे जा चुके हैं। आरआरसी केंद्र बंद होने से कूड़ा उठान भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हाल बेला, रुरुखुर्द, सबहद का भी है। यहां भी वर्ष 2022-23 में आरआरसी बनाए गए थे, लेकिन मौजूदा वक्त में सभी बंद पड़े हैं। बंथरा में वर्ष 2023-2024 में आरआरसी बना, लेकिन अधिकारी इसे चालू करना ही भूल गए।


खास बात तो यह है कि हर बुधवार को सचिवों की बैठक में चर्चा होती है, लेकिन घर-घर कूड़ा उठाने का अभियान ठहर गया है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि ब्लॉक बिधूना में जो रिपोर्ट मिली थी कि आरआरसी सेंटर चालू हो गए हैं। अगर ऐसे नहीं है तो जिम्मेदारी तय होगी। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed