फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

पूछ रहे परिजन कब आओगे घर, थम नहीं रहे कदम

Sun, 10 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से दूसरे प्रांतों में काम करने वाले मजदूरों का घर लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को हाईवे पर झुंड के रूप में मजदूर जाते दिए। रोजगार न मिलने एक-एक पैसे के लिए तरस रहे मजदूरों की कोशिश है कि वह किसी तरह अपने घर पहुंच जाए। घर पहुंचने की धुन में जिसको जो साधन मिला, उसी से निकल पड़ा। साधन न मिलने पर कुछ लोग तो पैदल ही चल दिए। गुजरात से आ रहे प्रमोद बताते हैं कि पैदल सफर शुरू किया। रास्ते में कई वाहनों से लिफ्ट भी लिया। उनका दावा है कि अब तक कम से कम तीन सौ किमी पैदल भी सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों को भी चिंता बनी हुई है। बार-बार फोन करके सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि घर कब आओगे। हाईवे पर पैदल निकल रहे कुछ मजदूरों का कहना है कि घरों को जाने के लिए संसाधनों का अभाव होने से वह पैदल ही निकल पड़े हैं। इस दौरान उन्हें ट्रक चालकों ने भी सहारा दिया तो चेकिंग पर लगी पुलिस ने उन्हें वापस भी लौटाया। घर पहुंचने की आस में किसी तरह से गांवों के अंदर से घुसकर छिपते हुए फिर हाईवे पर पहुंचे और अभी भी कदम नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिला निवासी महमुद्दीन खां दिल्ली में मजदूरी करते हैं। कहते हैं सोचा भी नहीं था कि ऐसे दिन देखने को मिलेंगे। लॉकडाउन के चलते 45 दिनों से रोजी-रोटी के सभी संसाधन ठप हो जाने से पाई-पाई को परेशान हो गए। दिल्ली के बार्डर सीज होने के कारण वहां से निकल पाना भी आसान नहीं था। फिर भी किसी तरह से अपना सामान समेटकर छिपते-छिपाते पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े हैं। शुक्रवार को दिल्ली से निकलने के बाद रविवार को औरैया पहुंचे हैं। इस बीच लगभग दो सौ किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाले बिहार निवासी मोहम्मद सगीर बताते हैं कि सब कुछ बंद हो जाने से डेढ़ माह से कमाए हुए रुपयों से गुजारा कर रहे थे। एक सप्ताह पहले रुपये खत्म हो गए। ऐसे में घर से रुपये मंगाने पड़े। लेकिन घर में भी कोई कमाने वाला न होने से वहां भी आर्थिक संकट खड़ा है। ऐसे में घर जाने के लिए पैदल ही रास्ता पकड़ लिया। बीच-बीच में खाने खिलाने वालों से बहुत मदद मिली।

गुजरात में पेंट्स कंपनी में काम करने वाले प्रमोद बताते हैं कि सभी फैक्ट्रियां बंद हो गईं। ऐसे में अब उनके सामने घर लौटना ही विकल्प बचा। इस दौरान कई जगहों पर ट्रक चालकों ने मदद की और थोड़ी-थोड़ी दूर तक बिठाकर ले गए। लेकिन जहां चेकिंग होते मिली तो उतार दिया। गनीमत यह रही कि रास्ते में किसी ने भी कोई किराया नहीं लिया। चार दिन से चल रहे हैं। लगभग तीन सौ किमी चल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed