फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

खाने में हुई देरी तो क्वारंटीनों ने किया हंगामा

Mon, 20 Apr 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। सौ शय्या जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए हालेपुर के लोगों ने सोमवार को भोजन मिलने पर विलंब होने पर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर, सीएमओ व सीएमएस ने यहां पहुंच कर क्वारंटीनों की समस्या पूछी व समाधान किया।
विज्ञापन

क्वारंटीनों ने बताया कि सोमवार को सुबह चाय व दूध समय से नहीं दिया जाता है। चार दिन से उन्होंने ब्रश भी नहीं किया है, न ही नहाने के लिए साबून की व्यवस्था है। खाना कभी भी समय से नहीं दिया जाता है। यहां अधिकारियों से शिकायत करने के बाद मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरे वार्ड के क्वारंटीन ने बताया कि छोटा बच्चे साथ में है जिनको दूध की आवश्यकता रहती है। अगर दूध समय से मिल जाए तो कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

कैंटीन संचालक रामकुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दूध देर से आ पाता है। जैसे ही दूध आता है, तुरंत पहुंचाया दिया जाता है। स्टाफ नर्स इंचार्ज प्रीती शाक्य ने बताया गया कि कुछ क्वारंटीन बेवजह ही सबको परेशान करते रहते है। जगह-जगह थूकते व बाहर निकलने की कोशिश करते है। सीएमएस राजीव रस्तोगी ने बताया कि क्वारंटीनों के द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलते ही सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विजेता के साथ जाकर समास्या का समाधान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम रेखा एस चौहान ने जारी प्रेस नोट में बताया कि उन्होंने एसडीएम सदर विजेता को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा था, उन्होंने हालेपुर गांव के भर्ती संदिग्धों से बातचीत की है। क्वारंटीनों के लिएा दूध वगैरह की व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। कुछ लोगों को स्टाफ पर थूकने और झगडने की वजह से उन्हें अलग रखा गया है। टूथपेस्ट व टूथब्रश की व्यवस्था करा दी गई है। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed