फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Local grains can be prepared from nutritious diet

लोकल अनाजों से तैयार किए जा सकते हैं पौष्टिक आहार

Mon, 24 Aug 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 24 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Local grains can be prepared from nutritious diet

क्षेत्र में उगने वाले अनाजों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों के लिए पौष्टिक आहार तैयार कर सकती हैं। इन पौष्टिक आहारों के सेवन से बच्चे निरोगी रहेंगे। यह जानकारी सहार विकास खंड सभागार में आयोजित कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी गई।

विज्ञापन


 
प्रशिक्षण शिविर में गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले अनाज मक्का, बाजरा, गेहूं, तिल, मूंगफली, जौ से पोषक लड्डू, पौष्टिक आहार एवं अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने कई पौष्टिक आहार तैयार करके भी दिखाए।
विज्ञापन



डा. संदीप कुमार सिंह ने खाद्यान्न फसलों के प्रबंधन, पशुपालन वैज्ञानिक बृज विकास सिंह ने दूध को सेहत के लिए वरदान बताया।


केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनंत कुमार ने स्थानीय उपलब्ध अनाजों के प्रसंस्करण पर जानकारी प्रदान की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार के डा. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों की देखभाल विषय पर जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed