{"_id":"69ebb594877f686f3608f001","slug":"loan-will-be-available-for-process-unit-and-warehouse-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143661-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रोसेस यूनिट व वेयर हाउस के लिए मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रोसेस यूनिट व वेयर हाउस के लिए मिलेगा ऋण
Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
औरैया। भारत सरकार की ओर से कृषि आवसंरचना कोष के तहत जिले में 25 प्रोजेक्टों को शुरू कराने के लिए ऋण आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना का लक्ष्य जिला ग्रामोद्योग कार्यालय दिबियापुर को मिला है।
इस योजना में फसल कटाई के बाद कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट, वेयर हाउस, पैकेजिंग यूनिट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड शुरू की गई है। इसके तहत बैंक गारंटी पर सब्सिडी के साथ लोन भी मिलेगा। योजना के तहत मिलने वाली सहायता में बैंक द्वारा ऋण पर अधिकतम नौ प्रतिशत ब्याज चार्ज किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज उपादान व प्रदेश सरकार द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज उपादान दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में अधिकतम 2 करोड़ के ऋण का प्रावधान है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि योजना की जानकारी के लिए वेबसाइट देखी जा सकती है। आवेदन करने के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नीलकंठ गेस्ट हाउस इंदिरानगर दिबियापुर में संपर्क करना होगा। (संवाद)