{"_id":"61e06ac6c0026347562ed493","slug":"loan-bank-pashu-auraiya-news-knp675176272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मवेशियों के पालन के लिए मिलेंगे 1.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मवेशियों के पालन के लिए मिलेंगे 1.60 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर अब पशुपालकों को भी बैंक से आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए पशुपालन विभाग ने ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर अभियान शुरू किया है। पांच मवेशियों के पालन के लिए एक लाख 60 हजार रुपये का बैंक ऋण दिलाने में पशु पालन विभाग मदद करेगा। अभी विभाग में करीब एक सैकड़ा से अधिक पशुपालकों ने इसके लिए आवेदन किया है।
पशुपालन विभाग अब किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित करेगा। विभाग ने औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किसानों को बैंक से ऋण दिलाने का लक्ष्य तय किया है। पशुओं के बेहतर रखरखाव व चारा-दाना आदि की व्यवस्था के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर पशुपालन विभाग द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं। 15 फरवरी तक अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ दिया जाना है।
किसानों की आमदनी बढ़ाने व पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने योजना शुरू की है। ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। 15 फरवरी तक शिविर संचालित होंगे। अभी तक करीब एक सैकड़ा से अधिक पशुपालकों ने ऋण के लिए आवेदन किए हैं। - हेमचंद्र, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी