{"_id":"689a3ac72558764c64023594","slug":"light-four-wheelers-will-be-able-to-cross-yamuna-bridge-from-august-14-auraiya-news-c-211-1-aur1006-129978-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 14 अगस्त से यमुना पुल से गुजरने लगेंगे हल्के चार पहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 14 अगस्त से यमुना पुल से गुजरने लगेंगे हल्के चार पहिया वाहन
Tue, 12 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी -25 पुल की मरम्मत के बाद साथी को निकलता श्रमिक। संवाद
औरैया। जुलाई माह से बंद यमुना पुल 14 अगस्त को खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी हल्के चार पहिया वाहन ही गुजारे जाएंगे। तीन दिन पहले रक्षाबंधन पर पैदल यात्रियों और दुपहिया वाहनों के लिए पुल से खोला गया था।
अभी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुल की मरम्मत अभी दो माह और चलेगी। औरैया व जालौन जनपद की सीमाओं को जोड़ने के लिए शेरगढ़ घाट के समीप यमुना नदी पर पुल बना है। इस नदी पुल की बेयरिंग खराब हो गई थी।
आठ बेयरिंग खराब होने से एक साल पहले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। पुल की मरम्मत के चलते बीती 15 जुलाई से इस पुल पर हल्के वाहनों और पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि पैदल आने-जाने पर कुछ ढील रही थी, लेकिन बेयरिंग बदलने के वक्त आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब इस पुल की खराब बेयरिंग बदल चुकी हैं। पिलरों पर काम चल रहा है। इसके साथ ही कास्टिंग भी हो चुकी है। डाली गई कंक्रीट के सूखने का इंतजार हो रहा है। इसके साथ ही पिलरों के ऊपरी हिस्से पर नमी रोधक लेयर चढ़ाई जा रही है।
रक्षाबंधन को देखते हुए प्रशासन ने पैदल व दुपहिया वाहनों को पुल से निकलने की छूट दे दी है। ऐसे में अब इस पुल पर से दो पहिया वाहन तो फर्राटा भर ही रहे हैं। साथ ही लोग पैदल लोग भी आ-जा रहे हैं।
कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता रेहान के मुताबिक 14 अगस्त से पुल से चार पहिया हल्के वाहनों के निकलने की छूट दे दी जाएगी। उधर, करीब दो माह में काम पूरा होगा। जिसके बाद भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी।
प्लास्टिक की सीट लगाई जा रही
यमुना नदी पुल के पिलरों पर फिलहाल काम चल रहा है। यहां पर रस्सियों के सहारे कर्मचारी पहुंच रहे हैं। जहां पिलरों के ऊपरी हिस्से पर प्लास्टिक की सीट लगाई जा रही है। साथ ही केमिकल लगाकर पिलरों पर नमी रोधक चादर चढ़ाई जा रही है।
यमुना नदी की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में दोपहिया व पैदल राहगीरों के लिए पुल पर रास्ता खोला जा चुका है। अब 14 अगस्त से हल्के चारपहिया वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा, हालांकि भारी वाहनों के लिए थोड़ा वक्त लगेगा। -अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि औरैया।