{"_id":"65944794218f90b30c099cd9","slug":"less-number-of-vehicles-passed-through-toll-due-to-strike-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7101-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हड़ताल पर टोल से कम संख्या में निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हड़ताल पर टोल से कम संख्या में निकले वाहन
Tue, 02 Jan 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कुछ सर्दी और कुछ हड़ताल, दोनों का मिला जुला असर, संपर्क मार्गों सहित हाईवे पर भी देखने को मिला। जहां पूर्व की भांति ही वाहनों की संख्या में कमी देखी गई। हालांकि मंगलवार को जाम की स्थित पूरे क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आई, लेकिन प्रशासन सुबह से ही चौकन्ना नजर आया।
मंगलवार को इटावा की ओर से आने वाले कई वाहन जनपद सीमा पर स्थित अजीतमल क्षेत्र के अनंतराम कस्बे में से पुराने मुगल रोड से होते हुए टोल प्लाजा पर पहुंचे। पड़ोसी जनपद इटावा के महेवा कस्बे के पास हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी।
जिसे लेकर इटावा की ओर से आने वाले वाहन चालकों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इटावा जनपद अंतर्गत, महेवा कस्बे से कुछ पहले ही, पुराने मुगल रोड को चुना। यह रास्ता अनंतराम कस्बे से होते हुए हाईवे पर आकर मिलता है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा अनंतराम पर बीते रविवार को सुबह 12 बजे से लेकर चार बजे तक दोनों ओर से कुल 11 हजार 729 वाहन निकले थे। वहीं सोमवार को इस समय सीमा में यानी 16 घंटे में कुल 6790 वाहन ही निकले। जबकि मंगलवार सुबह के 12 बजे से चार बजे तक 7039 वाहन ही निकले। बीते दो दिनों से करीब 45 प्रतिशत वाहन कम निकलने का आकलन किया गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि निकलने वाले वाहन लगातार सुचारू रूप से निकलते रहे। क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आया। प्रशासन लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी रखे हुए है।