फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leakage in PNG pipeline creates panic, traffic stopped by barricading

Auraiya News: पीएनजी पाइप लाइन में लीकेज से मची खलबली, बैरिकेडिंग लगाकर रोका यातायात

Sat, 07 Oct 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Leakage in PNG pipeline creates panic, traffic stopped by barricading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर औरैया। फफूंद चौराहे से गुजरी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइप लाइन लीकेज होने से खलबली मच गई। चौराहे पर बैरिकेडिंग करके वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। लगभग आठ घंटे बाद गैस आपूर्ति बहाल हो पाई।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग 12 बजे के बाद से फफूंद चौराहे पर गैस लीकेज की महक आनी शुरू हो गई। सुबह लगभग तीन बजे पुलिस बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों व गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने देखा कि काफी तेज गैस का रिसाव हो रहा है। आनन-फानन में थाना पुलिस ने टोरेंट गैस के अधिकारियों को लीकेज की सूचना दी। लगभग साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंचे टोरेंट कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार समेत अधिकारियों कर्मचारियों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर लगे बाल्व, रेलवे लाइन के पास लगे वाल्व को बंद कराकर घरों में होने वाली आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

लीकेज वाले स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों व लोगों के आवागमन को रोका। सुबह लगभग छह बजे लीकेज ढूंढकर पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए खोदाई शुरू की गई। लगभग 11 बजे लीकेज पाइप लाइन को बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात लगभग दो से तीन बजे के बीच में ज्वाइंट लीकेज हुआ था। लगभग 11 बजे लीकेज दुरुस्त कर लिया गया। लीकेज से 360 उपभोक्ताओं के घरों पर गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर संदेश भेजकर उन्हें लाइन रिपेयर होने के कारण दिक्कत होने की जानकारी दे दी गई थी। लीकेज के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लीकेज होने पर कंट्रोल रूम को दे सकते जानकारी
दिबियापुर। पीएनजी पाइप लाइन नगर की छोटी बड़ी गलियों से लेकर मुख्य सड़कों पर बिछी है, लेकिन लीकेज होने पर इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं हो पाती। टोरेंट के अधिकारियों के अनुसार यदि कहीं पर भी लीकेज की जानकारी मिले तो कोई भी व्यक्ति कंपनी के कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1800123567890 पर सूचना दे सकता है। ऐसे में तत्काल कंपनी की टीम पहुंचकर लीकेज ठीक कराएगी। अधिकारियों के अनुसार वैसे तो गैस में कोई स्मैल नहीं होती है, लेकिन गैस में स्मैल लाने के लिए मिथाइल मरकैप्टन केमिकल मिलाया जाता है। जैसे ही लोगों को गैस लीकेज की महक आए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article