फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lawyer dies after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत

Sat, 08 Oct 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lawyer dies after being hit by goods train
फोटो-07एयूआरपी-31 मृतक दिनेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। मालगाड़ी की चपेट में आकर गुरुवार रात अधिवक्ता की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अधिवक्ता कुछ दिनों से किसी कारण से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के नजदीक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर गुरुवार रात 8:30 बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
दिबियापुर पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। इसी बीच संजय नगर निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मी प्रेमलाल राजपूत गुरुवार शाम से गायब अपने बेटे दिनेश कुमार (37) को तलाशते हुए थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने मालगाड़ी से कटे युवक का हुलिया बताया। पिता और परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त दिनेश कुमार के रूप में की। वह अधिवक्ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed