फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Last date for conducting e-KYC is 31

औरैयाः ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31

Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Last date for conducting e-KYC is 31
ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31
विज्ञापन

75 हजार किसानों ने अभी नहीं कराई, रुकेगी सम्मान निधि
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। तमाम प्रयास के बावजूद अभी तक जिले के करीब 75 हजार किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। किसानों ने अगर 31 जुलाई तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो उनकी किसान सम्मान निधि रुक सकती है।

जिले में दो लाख 29 हजार 425 किसानों की ई-केवाई होनी थी। इसमें एक लाख 54 हजार 425 किसान अपनी ई-केवाईसी करा चुके हैं। जबकि 75 हजार किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। किसानों का कहना है कि मात्र एक दिन ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा करने के लिए पंचायत भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा संबंधित पंचायत सचिव शिविर में नजर आए। इसे लेकर ग्राम पंचायत में कोई प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया। कब कौन गांव में आया और चला गया, कई ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी नहीं है। संबंधित ग्राम प्रधानों द्वारा अपने परिचितों तक बात पहुंचाकर मामले की इतिश्री कर दी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी के लिए अंतिम समय सीमा 31 जुलाई निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो संबंधित किसान की 12वीं किस्त स्वत: रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed