{"_id":"66ec7c7d8d2fd119080aca64","slug":"land-has-been-marked-for-two-homeopathy-hospitals-construction-will-happen-soon-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116698-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो होम्योपैथी अस्पतालों के लिए चिह्नित हुई जमीनें, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो होम्योपैथी अस्पतालों के लिए चिह्नित हुई जमीनें, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
औरैया। बरौनाकला में जहां होम्योपैथी चिकित्सालय के लिए जमीन मिलने के साथ भवन निर्माण के लिए बजट मिला है, वहीं अब अजीतमल व बिरूहूनी में भी जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां भवन निर्माण को लेकर जल्द शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
जनपद में होम्योपैथी चिकित्सा विभाग की ओर से नौ चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा है। अजीतमल मरीजों के लिहाज से बड़ा केंद्र है। यहां पर सालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में ही होम्योपैथी चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति बिरूहूनी के होम्योपैथी चिकित्सालय की है। स्वयं का भवन व जमीन चिकित्सालय को नसीब नहीं हो सकी है।
जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने के अभियान में काफी तादाद में जमीन सामने आने लगी है। अब इस कड़ी में अजीतमल व बिरूहूनी होम्योपैथी चिकित्सालय के लिए जमीन चिह्नित की गई है। राजस्व विभाग के साथ डॉक्टरों ने निरीक्षण कर जमीन को पसंद किया है। इसके साथ ही जमीन को चिकित्सालय के नाम दर्ज कराने के लिए तहसील स्तर पर फाइल भी पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
जमीन खतौनी में दर्ज होने के साथ ही होम्योपैथी विभाग की ओर से शासन को भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। विभाग के मुताबिक दोनों ही चिकित्सालयों के लिए 29.5 लाख रुपये की ग्रांट से निर्माण कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दो कमरे व हॉल नुमा होना भवन
शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव के तहत होम्योपैथी चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण की कवायद शुरू होगी। विभाग के मुताबिक दो कमरे व एक हाल का यह चिकित्सालय होगा। शौचालय से लेकर दवा स्टोर की सुविधा होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
अजीतमल व बिरूहूनी राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों का जल्द निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित हुई है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। - डॉ. सुधांशु दीक्षित, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी