फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Land disputes settled through measurement

Auraiya News: पैमाइश कराते हुए निपटाए गए जमीनों के विवाद

Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Land disputes settled through measurement
औरैया। मिशन समाधान के तहत तहसील स्तर पर गठित राजस्व व पुलिस की टीमों द्वारा पुराने व सरकारी भूमि, खाद के गड्ढे, चकरोड़, बंजर भूमि, नाली, चकमार्ग आदि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने व ग्रामीणों के आपसी विवादों को पैमाइश कराते हुए निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को इस क्रम में मिशन समाधान के तहत तहसील औरैया में राजस्व व पुलिस की टीम ने गांव भरतपुर, नियामतपुर बिहारी, चमरौआ में खाद के गड्ढे व तालाब की भूमि आदि का सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराया गया। इसके साथ आपसी भूमि विवादित मामलों का भी निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मौहारी, भदसान, सलैया, फरिहा में मिशन समाधान के अन्तर्गत राजस्व व पुलिस ने चकमार्ग, चकरोड, नाली, खाद के गड्ढे व संक्रमणीय भूमि आदि की पैमाइश कर निशान देही कराते हुए अवैध कब्जा हटवाया गया। तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम भिखरा, बेला, जीवा सिरसानी, धुपकरी में मिशन समाधान के अन्तर्गत राजस्व व पुलिस ने सरकारी जमीन को खाली कराया।
विज्ञापन

---------------------
सलेमपुर के मजरा भरतपुर पहुंचे डीएम व एसपी
औरैया। सदर तहसील के ग्राम सलेमपुर के मजरा भरतपुर में गुरुवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी चारू निगम पहुंचे। निरीक्षण करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि कब्जा मुक्ति व आपसी मामलों के निस्तारण को नियमानुसार व निष्पक्षता के साथ करते हुए स्थाई समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराएं। यदि निस्तारण के बाद किसी के द्वारा शांतिभंग अथवा कोई विवाद पैदा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, लेखपाल, राजस्व व पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed