फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lakhs of cash and jewelary stolen

औरैयाः चोरों ने डेढ़ लाख की नगदी व जेवरात चोरी कर फैलाई दहशत

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
lakhs of cash and jewelary stolen
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बिंदपुर में गुरुवार की रात चोर एक मकान से डेढ़ लाख रुपये नगद व लगभग चार लाख के जेवर उठा ले गए। घर वालों को वारदात की जानकारी सुबह जागने पर हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अजीतमल सीओ व खोजी कुत्ता की टीम ने जांच। पीड़ित ने थाने में को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बिंदपुर में किसान नेकराम व उनकी पत्नी फूलश्री घर में नीचे बने कमरे में सो रहे थे। उनके तीन पुत्र व बहुएं दूसरी मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर बगल की गली में लगे मकान का लोहे का चैनल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। एक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह चार बजे नेकराम की पत्नी सोकर उठी तो देखा कि चैनल खुला था और आंगन में सामान फैला हुआ था। कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा था। पत्नी ने इसकी जानकारी पति व पुत्रों को दी। नगदी व जेवर गायब देख महिलाओं में चीख पुकार मच गई। शोर गुल सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस बीच घर के बाहर गली में जेवरों के खाली डिब्बे व लेडीज पर्स मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्वामी नेकराम ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी की। थोड़ी देर में अजीतमल सीओ कमलेश पांडेय भी थाने की फोर्स व खोजी कुत्ता टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। खोजी कुत्ता गली से कुछ दूर चक्कर काटकर लौट आया। पीड़ित ने डेढ़ लाख रुपये नगद व लगभग चार लाख के जेवर चोरी होने की बात कही है। घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed