फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   laborers awaiting arrival

तैयार हुए 89 शेल्टर होम, 15 हजार मजदूरों के आने का इंतजार

Sat, 02 May 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
laborers awaiting arrival
फोटो 02एयूआरपी12- ईशा वाटिका शेल्टर होम में पहले से मौजूद मजदूरों से पूछतांछ करते लेखपाल - फोटो : AURAIYA
लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को बुलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के अधिकारियों ने शेल्टर होम तैयार कराए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम तक किसी भी शेल्टर होम में मजदूर नहीं पहुंच सके हैं। जिले के 15 हजार से अधिक मजदूर गैर जनपदों में हैं। उनके आने पर जिले में तैयार 89 शेल्टर होम में उन्हें रखा जाएगा।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सदर तहसील में 28, अजीतमल तहसील में 36 और बिधूना तहसील में 25 शेल्टर होम बनाए गए हैं।
प्रवासी मजूदरों को शेल्टर होम में रोकने के सभी इंतजाम पूरे हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएंगी।
जांच में संदिग्ध पाए जाने पर शेल्टर होम में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। जबकि अन्य को उनके घर भेजकर होम क्वारंटीन होने के निर्देश दिए जाएंगे।
झांसी व अन्य स्थानों से पैदल पहुंचे 26 मजूदरों को ईशा वाटिका स्थित शेल्टर होम में रखा गया है।
इनकी गिनती कर लेखपाल ने उनके लिए भोजन के इंतजाम किया। इन मजदूरों को उनके घर भेजने के इंतजाम जिले के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed