{"_id":"696a8295ac6aad963606d65c","slug":"kyc-mandatory-for-job-card-holders-under-g-ramji-yojana-auraiya-news-c-211-1-aur1008-137988-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जी रामजी योजना में जॉबकार्ड धारकों की केवाईसी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जी रामजी योजना में जॉबकार्ड धारकों की केवाईसी अनिवार्य
Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। मनरेगा के बाद वीबी-जी रामजी नाम से चलाई जा रही योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों की अनिवार्य केवाईसी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को डीसी मनरेगा रामदुलार ने बिधूना ब्लॉक कार्यालय परिसर में सभी मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक कर केवाईसी की समीक्षा की।
डीसी मनरेगा ने कहा कि सभी रोजगार सेवक अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जॉब कार्ड धारकों की केवाईसी जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश शासन एवं केंद्र सरकार के सख्त निर्देशों के तहत जारी किए गए हैं।
बैठक में बताया गया कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल एप के माध्यम से हाजिरी ली जाएगी। इसमें फिंगरप्रिंट व जॉब कार्ड धारकों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी जॉब कार्ड धारकों की केवाईसी अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।