फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kotwal stuck in jam at Sanjay Gate, took command himself

Auraiya News: संजय गेट पर जाम में फंसे कोतवाल, खुद संभाली कमान

Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kotwal stuck in jam at Sanjay Gate, took command himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार को सदर कोतवाल पंकज मिश्रा का वाहन संजय गेट समीप जाम में फंस गया। जिसके बाद उन्होंने सड़क पर उतरकर वाहनों को बारी-बारी निकलवाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद उनके जाते ही फिर से जाम लगने लगा।
शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे के करीब संजय गेट समीप जाम लगा था। सड़क पर लगी बैरिकेडिंग से लेकर सकरे रास्ते से निकल रहे वाहन फंसे रहें। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा कोतवाली से सुभाष चौक के लिए निकले। संजय गेट के पास पहुंचते ही उनका वाहन भी जाम में फंस गया।किसी भी यातायात पुलिस कर्मी के वहां न होने पर व लोगों को जद्दोजहद करता देख कोतवाल स्वयं सड़क पर उतर आए। बारी-बारी नुमाइश मैदान, लेडीज मार्केट, सुभाष चौक व ब्लाक की ओर जाने वाले वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

कोतवाल को वाहन निकलवाते देख यातायात पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचे व जाम खुलवाने में जुट गए। कोतवाल के जाते ही कुछ देर बाद दोबारा से जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे खड़े वाहन व फुटपाथों पर कब्जे की वजह से लोगों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि जाम न लगे इसलिए बारी-बारी वाहन निकलवाए गए। सड़क पर वाहनों का लोड ज्यादा होने से यह समस्या बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed