फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kohre ke karan train late

कोहरे के कारण गोमती रद्द, पैसेंजर 9 घंटे देरी से पहुंची

Thu, 02 Jan 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
kohre ke karan train late
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे के कारण बुधवार को अप एवं डाउन गोमती एक्सप्रेस रद्द रही, वहीं कानपुर-इटावा पैसेंजर नौ घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक सप्ताह बाद शुरू हुई फफूंद कानपुर मेमू भी लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से फफूंद से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को खासी मुसीबतें हुईं। लेकिन गलन भरी ठंड के बीच दोपहर में निकली धूप के कारण यात्रियों को राहत अवश्य मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कोहरे के कारण ट्रेनों के देर से चलने का सिलसिला जारी है। सुबह दिल्ली जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस रद्द रही। यात्रियों के हंगामे के बाद साप्ताहिक ट्रेन 19042 गाजीपुर-बांद्रा टर्निमल का ठहराव लगभग 11 बजे सुबह दिया गया। जिसमें कई यात्री रवाना हुए। दिल्ली की ओर जाने वाली 12311 कालका मेल 5 घंटे देरी से शाम 6.44 बजे, 18101 मुरी एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे देरी से 6.36 बजे फफूंद पहुंची। इटावा जाने वाली 64153 मेमू पैसेंजर सुबह 8.15 बजे के स्थान पर शाम लगभग 5 बजे फफूंद पहुंची। यही हाल कानपुर जाने वाली ट्रेनों का रहा। पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद चल रही 64590 फफूंद कानपुर मेमू लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से 9.30 बजे फफूंद से गई। शाम को कानपुर जाने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस रद्द रही। इसके स्थान पर 15631 गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed