फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers stage a sit-in protest over the failure of water to reach the Dhupkari Minor canal.

Auraiya News: धुपकरी माइनर में पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का धरना

Thu, 24 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers stage a sit-in protest over the failure of water to reach the Dhupkari Minor canal.
सहार। धान की फसल की सिंचाई के समय धुपकरी माइनर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नाराज किसानों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कुंवरपुर रामनगर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने माइनर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी की आवश्यकता है। माइनर में पानी न आने के कारण फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे अतिरिक्त खर्च हो रहा है। धरने में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप, विशाल तिवारी, शिवनाथ सिंह, अनिल कुमार, जागेश्वर दयाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed