फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   With limited resources, players from Bidhuna have made their mark in the state.

Auraiya News: सीमित संसाधनों में बिधूना के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
With limited resources, players from Bidhuna have made their mark in the state.
बिधूना। सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्रीगजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल चार पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटे इन खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सेंगर और प्रधानाचार्य सूर्यवंश सिंह सेंगर ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अंडर-19 बालक वर्ग के 71 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 12 के छात्र शिवम ने 213 किलोग्राम वजन उठाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 के 79 किलोग्राम भार वर्ग में अमन सिंह ने 185 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। कक्षा 11 के छात्र अमन ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में रोशनी ने अंडर-19 के 69 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। रोशनी ने 77 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग के 110 किलोग्राम भार वर्ग में चिरंजीव पाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा 12 के छात्र चिरंजीव ने 80 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेशीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध हो तो उन्हें अधिक अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों ने स्टेडियम और हॉस्टल जैसी व्यवस्थाओं की भी मांग की। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed