फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   KM Munshi Award for writer Munish Tripathi

साहित्यकार म ुनीष त्रिपाठी को केएम मुंशी पुरस्कार

Fri, 26 Feb 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
KM Munshi Award for writer Munish Tripathi
फोटो 26एयूआरपी59- मुनीष त्रिपाठी - फोटो : AURAIYA
लेखक, साहित्यकार व विचारक मुनीष त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से उनकी पुस्तक विभाजन की त्रासदी के लिए केएम मुंशी पुरस्कार के लिए चुना गया है। वर्ष 2019 के लिए चयनित नामों की संस्थान के निदेशक श्रीकांत मिश्र ने शुक्रवार को घोषणा की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से वर्ष 2019 के पुरस्कारों पर निर्णय लेने के लिए गठित पुरस्कार समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सदानंद प्रसाद गुप्त ने की। उन्होंने केएम मुंशी पुरस्कार के लिए मुनीष त्रिपाठी की पुस्तक का चयन किया।
विज्ञापन

औरैया-दिबियापुर मार्ग निवासी मुनीष त्रिपाठी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान विभाजन पर लिखी गई पुस्तक के लिए पुरस्कार मिलने की सूचना मित्र से मिली है। पुरस्कार के अंतर्गत 40 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पुस्तक का विमोचन हरिद्वार पतंजलि पीठ में वर्ष 2019 में योग गुरु रामदेव, हरिहरानंद जी महाराज आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तक प्रभात प्रकाशन ग्रुप ने प्रकाशित की थी। मुनीष त्रिपाठी के साथ पुरस्कार के लिए चयनित अन्य साहित्यकारों के नामों का एलान शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निदेशक श्रीकांत मिश्र ने किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व प्राचार्य डीपी सिंह, समाजसेवी राघव मिश्र आदि ने खुशी जता बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed