फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kishni kanpur bus started

किशनी से कानपुर चलने लगी रोडवेज बस

Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
kishni kanpur bus started
अछल्दा (औरैया)। कस्बे के लोगों की मांग पर किशनी से कानपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस कस्बे के प्रमुख स्थानों से होकर कानपुर पहुंचेगी। इससे दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लॉकडाउन में ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। तब से कानपुर व आगरा के लिए पैसेंजर ट्रेनें शुरू नहीं हो सकी हैं। ट्रेनों के न चलने से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। अछल्दा कस्बे के लोगों ने कानपुर के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग की थी। अमर उजाला ने इस संदर्भ में खबर भी प्रकाशित की थी। इस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शनिवार से रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस किशनी से कानपुर तक चलेगी और एरवाकटरा, बिधूना, रुरुगंज, अछल्दा, फफूंद, औरैया होकर कानपुर पहुंचेगी। दोपहर में बस किशनी के लिए वापस होगी। इस बस सेवा से अछल्दा क्षेत्र के आसपास के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर भी लगाई थी गुहार
कस्बे के लोगों ने कई बार अछल्दा से कानपुर बस सेवा चलाए जाने की मांग की थी, इस समस्या को लेकर कस्बे के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। विभाग ने रोडवेज बस चलाए बिना ही इसका फर्जी निस्तारण कर दिया था जिसके बाद अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद विभाग ने कानपुर के लिए बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा टाइम टेबल
किशनी से सुबह 6:30 बजे चलेगी
एरवाकटरा - 6:55
बिधूना - 7: 15
रुरुगंज - 7: 30
अछल्दा - 7: 45
फफूंद - 8: 20
औरैया - 8: 55
कानपुर - 11: 00
--------------------
कानपुर से चलेगी - 1: 45
औरैया पहुंचेगी 2: 45
औरैया से चलेगी शाम 5:30 बजे
फफूंद - 6: 00
अछल्दा - 6: 30
रुरुगंज - 6 : 50
बिधूना - 7 : 10
एरवाकटरा - 7 : 50
किशनी - रात 8: 45 बजे पहुंचेगी
लोगों ने जताई खुशी
हर्षित पोरवाल ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से कस्बे के लोगों को राहत मिलेगी। दैनिक यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
अनिल सक्सेना ने कहा कि कानपुर के लिए बस सेवा मिलने से मरीजों को सहूलियत होगी। समय से अस्पताल पहुंच इलाज करा सकेंगे।
आशीष पोरवाल ने कहा कि कानपुर के लिए बस सेवा से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। व्यापारी अब कम खर्च में कानपुर पहुंच सकेंगे।
राहुल यादव ने कहा कि व्यापारियों और मरीजों को कानपुर जाने के लिए ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। अब व्यापारी आसानी से कानपुर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed