फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kisan Union workers demonstrated in the tehsil

Auraiya News: किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 17 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kisan Union workers demonstrated in the tehsil
अजीतमल। शनिवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं व अन्य मुद्दों को रखा। नारेबाजी करते हुए समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अजीतमल राकेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील दिवस पर किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष जय किशन यादव व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। अजीतमल क्षेत्र के भानू गुट के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। किसानों को जरूरत के समय में डीएपी खाद न मिलने की समस्या सहित अजीतमल के बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में क्षेत्र की कार्यकत्रियों को संबंधित सुपरवाइजर की ओर से तीन महीने से राशन वितरण न करने का मामला अवगत कराया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। तहसील दिवस के आयोजन के समय परिसर में प्रदर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी अजीतमल राकेश कुमार व क्षेत्राधिकारी भारत पासवान मौके पर पहुंचे। किसानों का ज्ञापन लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों की मांगों के संबंध में उप जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया संबंधित मांग पत्र को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed