{"_id":"6845db124a1cc8ea37085d47","slug":"kiln-worker-dies-due-to-poisonous-insect-bite-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127105-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से भट्ठा मजदूर की मौत
Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे एक मजदूर को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सहार सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया। सेहत में सुधार न होने पर परिजन झाड़फूंक के लिए घर ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।
बेला थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी संतोष कुमार (45) शनिवार दोपहर 2 बजे रोज की तरह भट्ठे पर काम कर रहा था। तभी उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची बेला पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में संतोष की हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले उसे घर ले आए और झाड़फूंक कराने में लग गए। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संतोष के परिवार में पत्नी ममता और पांच बच्चे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक को जहरीले कीड़े ने काटा था। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।