फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kayakalp Award to five health units

पांच स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड

Mon, 20 Jun 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kayakalp Award to five health units
औरैया। कायाकल्प अवार्ड 2021-22 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों में जिले की पांच स्वास्थ्य इकाइयों को भी पुरस्कार मिला है। इसमें पीएचसी श्रेणी में कुदरकोट व स्वास्थ्य उपकेंद्र श्रेणी में देवरपुर ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 80.45 अंक के साथ कुदरकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस इकाई को दो लाख रुपये मिलेंगे। जबकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की श्रेणी में स्वास्थ्य उपकेंद्र देवरपुर को 77.10 अंकों के साथ जिले में पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन

इसे एक लाख रुपये का अवार्ड दिया जाएगा। जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अजय पांडेय ने बताया कि पीएचसी लहरपुर और पीएचसी सहल को सांत्वना पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्वास्थ्य इकाइयों को 50- 50 हजार रुपये पुरस्कार के रुप में मिलेंगे। जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य उपकेंद्र जगीवनपुर को दूसरी रैंक मिली है, उसे भी 50 हजार रुपये का अवार्ड दिया जाएगा। स्वास्थ्य इकाइयों के कायाकल्प अवार्ड मिलने पर क्वालिटी एश्योरेंस के नोडल एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed