फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kayakalp

कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
kayakalp
औरैया। कायाकल्प (एनआरएचएम) की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को 50 शय्या जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान रखरखाव व साफ सफाई के साथ ही यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम में शामिल सदस्यों का कहना था कि शासन की मंशा है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इसके लिए समय समय पर जांच की जाती है। इसी कड़ी में टीम यहां जांच करने आई है।
विज्ञापन

कायाकल्प टीम की सदस्य डॉ. सीमा निजाज रिजवी व डॉ. मेघा तिवारी मंगलवार को दोपहर 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने सफाई व्यवस्था के साथ ही जननी सुरक्षा, इंसेफेलाइटिस वार्ड, वैक्सीन कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, पैथॉलाजी, दवा कक्ष का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच के साथ ही कर्मचारियों को मरीजों के साथ उचित व्यवहार का निर्देश दिया। टीम ने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अनेक बिंदुओं पर बात कर जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि टीम साफ सफाई व रख रखाव के आधार पर अस्पतालों की ग्रेडिंग करती है। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। पर इसे और बेहतर किया जा सकता है। टीम ने निरीक्षण के दौरान मरीजों व कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। टीम ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक संस्थानों में साफ सफाई व संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed