फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kavi sammelan in auraiya

आओ मन को रंग लें, शामें गुलाल में

Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in auraiya
कार्यक्रम में काव्य पाठ करती कवियित्री शिखा मिश्रा व मंच पर उपस्थित गणमान्य लोग - फोटो : amar ujala beuro
शहर के जानकी वाटिका गेस्ट हाउस में हुए होली मिलन में शुक्रवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपने काव्य पाठ से अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत कवि डा. गोविंद द्विवेदी ने मां सरस्वती के आह्वान से किया। इस दौरान कानपुर की कवियित्री शिखा मिश्रा ने पढ़ा कि आओ होली आ गई फिर एक साल में, मस्ती सजा के लाई हैं धरती के थाल में। पहचान अपनी भूलकर सब मिलते हैं शिखा, आओ मन को रंग लें शामे गुलाल में... सुनाकर समां बांध दिया। उन्होंने गजल ‘कैसे हम खुद ही भुला खुद को मिटाने देंगे, हम तुझे दिल से कहीं दूर न जाने देंगे’ सुनाकर वाहवाही लूटी। टूंडला से आए लटूरी लट्ठ ने अपनी हास्य कविताओं से सभी को लोट-पोट कर दिया। कार्यक्रम में अयाज भाई अयाज ने पढ़ा कि नींद आंखों से ले गए तुम, ऐसे आंखों की हसरत हो तुम...।
विज्ञापन


मंजुल मयंक दुबे, रामस्वरुप दीक्षित, राजकुमार शुक्ल, अनिरुद्ध त्रिपाठी, मिथलेश दुबे, हैप्पी श्रीवास्तव ने भी अपनी रचनाएं व गीत सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलक महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा. राजेंद्र शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि के रुप में डा.पीएन शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रुप में राधेश्याम शुक्ला, लालजी शुक्ला व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर धर्मेश दुबे, सुशील गुप्ता, आनंद कुशवाहा, ब्रजेंद्र गुप्ता, अनुराग अग्रवाल,  आनंद नाथ गुप्ता, रानू अवस्थी, नीलू चौधरी, गजेंद्र सिंह सेंगर, पुष्पक शुक्ला, विवेक पोरवाल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि अजय शुक्ला अंजाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed