{"_id":"e771f98b3a6742d8f62d8782179ce6c7","slug":"kaushalya-dyala-revealed-deen-joins-beneficial-kripala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को रामनवमी पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, दिबियापुर में थाने के सामने स्थित श्रीराम मंदिर में घंटे घड़ियालों की गू्ंज के बीच जन्मोत्सव श्रृद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजते ही भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी .... की धुन एवं भजनों के बीच भगवान राम का जन्मोत्सव हुआ। मंहत बालयोगी बाबा रामप्रिय दास ने इस मौके पर आरती कर मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। इस दौरान खासी संख्या में श्रृद्धालुजनों ने प्रसाद प्राप्त किया।
विज्ञापन