{"_id":"68e6a0623d9f7111dd0c6aa1","slug":"karwa-chauth-married-women-go-out-shopping-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132731-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ : खरीदारी के लिए निकलीं सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ : खरीदारी के लिए निकलीं सुहागिनें
Wed, 08 Oct 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी07- करवा पसंद करती महिलाओं की टोली। संवाद
औरैया। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह है। सोलह शृंगार व सजने संवरने के लिए सुहागिनें ब्यूटी पॉर्लर बुक कर रही हैं। दो दिन पहले से ही भीड़ शुरू हो गई है। महिलाएं शृंगार का सामान व पूजन सामग्री खरीदने के लिए टोलियों संग बाजार पहुंच रही हैं।
करवाचौथ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह नव विवाहिताओं में देखा जा रहा है। जीवनसाथी की सलामती और समृद्धि के लिए सुहागिनें पूरी तैयारी में हैं। किस रंग की साड़ी व लहंगा, चूड़ी व अन्य सामग्री सुंदरता में चार चांद लगाएगी। इसको लेकर जमकर खरीदारी चल रही है। महिलाएं अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए बाजार में एक दुकान से दूसरी की खाक छान रही हैं। मेचिंग का जोड़ ही उन्हें भा रहा है। साड़ी, शृंगार व चूड़ी की दुकानों पर भीड़ है। वहीं ब्यूटी पॉर्लर व मेहंदी लगाने वालों के यहां भी बुकिंग की जा रही है।
करवाचौथ पर सजने व संवरने के लिए पहले से बुकिंग व्यवस्था की गई है। शहर के नरायनपुर स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालक भारती ने बताया गुरुवार व शुक्रवार दोनों ही दिन बुकिंग की व्यवस्था अपनाई गई है। महिलाएं पहले से अपना समय बुक कर रही हैं। ताकि समय से उन्हें संवारा जा सके। अजीतमल व बाबरपुर के बाजारों में बुधवार को खूब चहल पहल रही। पूजन सामग्री गोटा जड़े करवों की विशेष मांग रही। दुकानदार पीयूष पोरवाल, सनोज व राजन आदि ने बताया कि इस बार महिलाओं को पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ गोटा पत्ती से सजे करवा ज्यादा पसंद आ रहे हैं।