फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanwariya's bike collides with divider, one dead

Auraiya News: डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, एक की मौत

Mon, 12 Aug 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya's bike collides with divider, one dead
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुरादगंज के समीप कांवडिय़ों की अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो कांवडिय़ा गंभीर रुप से घायल हुए। एक कांवड़िये की कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर लगभग 11 बजे कांवड़ियों का एक जत्था बीहड़ स्थित देवकली मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के बाद अटसू अजीतमल लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरादगंज के समीप इस जत्थे में शामिल एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिस पर सवार रोहित कुशवाहा पुत्र वीर सिंह निवासी गांव हालेपुर अटसू और अमर सक्सेना पुत्र प्रमोद सक्सेना निवासी लोहिया नगर अटसू घायल हो गए।
विज्ञापन

साथियों ने दोनों घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। घायलों को भर्ती कराने के बाद सभी युवक अस्पताल से भाग निकले। घायल रोहित कुशवाहा ने बताया कि सिंघी रामपुर से गंगाजल लाकर देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद अपने घर को लौट रहे थे। रास्ते में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। घायल अमर सक्सेना को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया। परिजन अमर को कानपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में अमर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अमर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जो बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीसरे युवक को मामूली चोट आई थी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed