फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanshi Ram Colony, Tilak Nagar's tube wells not fixed, drinking water crisis

Auraiya News: कांशीराम काॅलोनी, तिलक नगर के नहीं ठीक हुए नलकूप, पेयजल संकट

Fri, 07 Jul 2023 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram Colony, Tilak Nagar's tube wells not fixed, drinking water crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नगर पालिका परिक्षेत्र में सोमवार को खराब हुए तीन नलकूपों में अभी तक एक नलकूप ही दुरुस्त हो सका है। कांशीराम काॅलाेनी व तिलकनगर के नलकूप ठीक न होने से अभी भी 10 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट बना हुआ है। इधर बारिश होने के कारण लोग घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं।
गुरुवार शाम को नगर पालिका ने दूधिया खेड़ा का नलकूप ठीक करा कर नरायनपुर, आर्यनगर, इंदिरा नगर व महावीरगंज की पेयजलापूर्ति सुचारू की। वहीं तिलक नगर व कांशीराम काॅलोनी स्थित नलकूप के दुरुस्त न होने से अभी भी सैनिक काॅलोनी, कांशीराम काॅलोनी, जालौन चौराहा, रजा नगर, सत्तेश्वर दक्षिणी, तिलक नगर, ब्रह्मनगर, ओम नगर, जमालशाह, सत्तेश्वर के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

टैंकर न भेजे जाने से नाराजगी
कांशीराम काॅलोनी के लोगों ने बताया कि पांच दिन से वह पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी पालिका की ओर से अस्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं तिलक नगर में भी इसी तरह की समस्या बनी हुई है। लोग निजी सबमर्सिबल चालू करके पड़ोसियों की मदद कर रहे हैं। लोगों ने नलकूप ठीक न होने तक टैंकर भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ठीक होने के बाद दो बार खराब हुई सबमर्सिबल
एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम काॅलोनी के नलकूप की सबमर्सिबल सोमवार को खराब होने के बाद मंगलवार को ठीक की गई। दो घंटे चलने के बाद खराब हो गई। इसके बाद गुरुवार शाम को ठीक कर चालू किया गया, लेकिन मोटर नहीं चली। तब से अभी तक समस्या बनी हुई है।


नलकूपों को दुरुस्त करने में पालिका कर्मचारियों की टीमें लगी हुईं हैं। सबमर्सिबल पंप की मशीन में खराबी होने से समस्या गंभीर हो गई है। उसको दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। संभवता शुक्रवार शाम तक कांशीराम कालोनी के नलकूप का संचालन शुरू हो जाएगा। - रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article