फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanha's enchanting divine plays unfolded during the Bal Raas-Leela; the Laddu Gopal Temple was immersed in devotion.

Auraiya News: बाल रासलीला में दिखीं कान्हा की मनमोहक लीलाएं, भक्ति में डूबा लड्डू गोपाल मंदिर

Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kanha's enchanting divine plays unfolded during the Bal Raas-Leela; the Laddu Gopal Temple was immersed in devotion.
लड्डू गोपाल मंदिर में सजी भगवान की मूर्ति। स्रोत:आयोजक
औरैया। शहर के देवकली मंदिर के समीप स्थित श्री लड्डू गोपाल मंदिर में चल रहे द्वितीय वार्षिक जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित वृंदावन की प्रसिद्ध बाल रासलीला में कलाकारों के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक आयोजित बाल रासलीला के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। वृंदावन से आए कलाकारों ने कान्हा की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोपियों संग शरारतों और राधा-कृष्ण के निश्छल प्रेम प्रसंगों का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। श्री लड्डू गोपाल मंदिर के पीठाधीश्वर व कथावाचक अंकुश तिवारी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीवन में प्रेम, सरलता और आनंद का संदेश देती हैं।
विज्ञापन


महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक भगवान श्री लड्डू गोपाल का महाभिषेक आयोजित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाभिषेक के दर्शन करने और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यरात्रि को होगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म

औरैया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के मंदिरों में सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को शहर में पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आचार्य वीरेंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि इस बार पूजा का सिर्फ एक ही योग बन रहा है जो मध्यरात्रि का है। बताया कि रात 12 बजते ही मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भगवान कृष्ण का जन्म होगा। बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को हुआ था। इसलिए यह शुभ मुहूर्त है।


मां अलोपा देवी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

कुदरकोट। कस्बा स्थित मां अलोपा देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परिसर की साफ-सफाई और सजावट का काम हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर के पुजारी रामकुमार चौरसिया ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार किया जाएगा और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed