फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Josh- unveiled statues of revolutionaries with zeal

जोश- खरोश के साथ क्रांतिकारियों की मूर्तियों का अनावरण

Thu, 13 Aug 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 13 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Josh- unveiled statues of revolutionaries with zeal

12 अगस्त को शहर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले क्रांतिकारियों की याद में नगर पालिका प्रशासन ने जेसीज चौराहा व नरायनपुर स्थित पार्क में मूर्तियां लगवाकर उनका अनावरण कराया। उपस्थित जन समुदाय ने पालिका प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

विज्ञापन



वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर गुप्ता व गुरू नारायण त्रिपाठी ने क्रांतिकारियों की मूर्तियों का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



सुबह आठ बजे जेसीज चौराहे पर सड़क के दोनों ओर स्कूली परिधान में खड़े स्कूली बच्चों के बीच बैंडबाजों से निकलती राष्ट्रीय धुन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर गुप्ता ने क्रांतिकारी पं. गेंदालाल दीक्षित की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी रामप्रसाद विस्मिल के शिष्य पं. गेंदालाल दीक्षित ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देकर इतिहास के पन्नों में अपना स्वर्णिम नाम दर्ज कराया है। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर ने क्रांतिकारी पं.गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि पालिका प्रशासन सदैव शहर के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित करता है। कहा कि उनके स्तर से जो भी सहयोग बनेगा वह सदैव तैयार हैं।


 
तत्पश्चात लोगों का काफिला नरायनपुर स्थित पार्क पहुंचा, जहां पर क्रांतिकारी छन्नूलाल सक्सेना की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


स्कूली बच्चों ने बैंडबाजों की धुन पर राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दीं। क्रांतिकारियों के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।


इस मौके पर धर्मेश दुबे, विवेक पोरवाल, राजेश बाजपेई, नरेंद्र तोमर, ब्रदर पांडेय, गजेंद्र सिंह, अविनाश अग्निहोत्री, महेंद्र तिवारी, लल्ली तिवारी, रामू पेंटर, अजय शुक्ला अंजाम, ओमकार अग्निहोत्री, आशीष अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, ओम नरायन चतुर्वेदी मंजुल, रमाकांत अवस्थी, श्रीकांत पाठक आदि तमाम लोग उपस्थित थे।



युवा वैश्य एकता परिषद पदाधिकारियों ने किया शहीदों को नमन- औरैया। अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने शहीद पार्क पहुंचकर क्रांतिकारी भारतवीर मुकुंदीलाल गुप्ता की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष उमेश विश्नोई, महामंत्री कपिल गुप्ता, नीरज पोरवाल, सभासद रामू पेंटर, रामआसरे पोरवाल, अनूप गुप्ता शिक्षक, आनंद नाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, आशीष गुप्ता, अभिषेक गोयल, उज्जवल गहोई, अनुराग गुप्ता, राघवेंद्र, अमन गुप्ता, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed