फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jila badar accused suicide

जिला बदर अपराधी फांसी पर झूला, मौत

Mon, 07 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
jila badar accused suicide
फफूंद (औरैया)। कस्बे के कायस्थान निवासी जिला बदर अपराधी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने चाहा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं लोगों में चर्चा है कि सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र के जिले में आने की खबर के बाद जिला बदर के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी थी। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह फफूंद कस्बे के कायस्थान मोहल्ला निवासी जिला बदर शोभित राजपूत (26) का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। नौ अप्रैल 2021 को शोभित को जिला बदर किया गया था।
विज्ञापन

लोगों में चर्चा है कि शनिवार को सयुस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के जिले में आने की भनक के बाद रविवार देर रात पुलिस ने कई जिला बदर लोगों के घर पर छापेमारी की। शोभित के घर आने की खबर पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई के डर से उसने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह उसकी मां किसी काम से घर से गई थी, जब लौटकर आई तो शोभित का शव कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि जिला बदर युवक ने फांसी लगा ली थी। सूचना पर फोर्स भेजा था, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed