{"_id":"5be08dcebdec22695c1f622d","slug":"jhulasee-yuvatee-kee-upachaar-ke-dauraan-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत
auraiya
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead Body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर पक्ष के शादी से मना करने से आहत होकर खुद को आग लगाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अयाना थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने दो नवंबर को अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए थे। गंभीर होने पर डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान युवती ने चार नवंबर को दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री की शादी कानपुर देहात के थाना अकबरपुर निवासी सहाबुद्दीन पुत्र बासिल खान के साथ तय हुई थी। लड़का पक्ष की ओर से शादी करने से इंकार किए जाने पर पुत्री ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सहाबुद्दीन पुत्र बासिल खान, ताजुद्दीन पुत्र बासिल खान, हुसना बेगम पत्नी बासिल खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस प्रकरण में थाना के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि लड़का और लड़की के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पारिवारिक समस्याओं के चलते लड़का पक्ष की ओर से शादी करने से मना कर दिया गया था। इस पर युवती ने दो नवंबर को केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।