फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery given to woman after giving lift in car

Auraiya News: कार में लिफ्ट देकर महिला के पार किए आभूषण

Fri, 14 Jun 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jewelery given to woman after giving lift in car
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र में सफेद कार सवार बदमाशों ने वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को लिफ्ट देने के नाम पर कार में बिठाया। इसके बाद उसके आभूषण पार करके बीच रास्ते में उतार दिया। पीड़िता ने थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला अतबल गांव में अपने मायके आई 60 वर्षीय अनारश्री शुक्रवार को कन्नौज जनपद के सकरावा थाना के बंधा नगरिया गांव अपनी ससुराल जाने के लिए सुबह लगभग 8.30 बजे अपनी बहन सुशीला देवी के नाती विमल के साथ बाइक से दोवा मोड़ पहुंची। अनारश्री दोवा मोड़ पर रखे खोखे के पास खड़ी होकर किशनी जाने वाली बस का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन


तभी वहां कार से पहुंचे एक व्यक्ति ने अनारश्री को छोड़ने को बोला। बहुत ज्यादा पूछने पर वह उसके साथ बैठ गईं। कार कुछ दूर चलने पर कार सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उससे सभी आभूषण उतरवा लिए और फिर दिवहरा गांव के पास उसे धक्का देकर कार से नीचे फेंक कर एरवा कटरा की ओर भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया बदमाश उसके कान के सोने के कुंडल, गले से सोने की जंजीर और अंगूठी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी ले गए। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर टप्पेबाजी का मुकदमा पंजीकृत करके नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायिका की मौत के बाद भी विभाग दो वर्षो तक भेजता रहा मानदेय

- विभाग की लापरवाही दावाकर्ता के लिए बनी मुसीबत



अजीतमल। तहसील क्षेत्र के सदर विकास खंड के ग्राम भैरोंपुर निवासी सुरेश चंद्र ने जिलाधिकारी औरैया को रजिस्टर्ड डाक से भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी गांव में ही आंगनबाड़ी में बतौर सहायिका पद पर तैनात थी।

उर्मिला देवी की मौत नौ अगस्त 2019 को हो गई थी। पत्नी की मृत्यु की सूचना सुरेश चंद्र द्वारा विभाग को दे दी गई थी। सहायिका की मृत्यु की सूचना के बावजूद बाल विकास विभाग द्वारा दो वर्षों तक बराबर मानदेय सेंट्रल बैंक के पत्नी के बैंक खाते में आता रहा। जब उसने खाते को क्लेम करने के लिए चेक किया तो उसके खाते में अतिरिक्त दो वर्षों का मानदेय होने के कारण उसका क्लेम करने में बाधा बन गया है।



वहीं बैंक मैनेजर के मुताबिक जब तक मानदेय की धनराशि वापस नहीं होती तब तक क्लेम सम्भव नहीं है। वहीं मृतिका के पति ने जिलाधिकारी से दो वर्षों का अतिरिक्त मानदेय विभाग को वापस कराने की मांग की है। इससे शेष धनराशि का भुगतान करा सके। संवाद

शव पड़े होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

अजीतमल। क्षेत्र के नैभरपुर गांव निवासी जहीरन (92) पत्नी जहूर अली काफी दिनों से बीमार चल रही थी। शुक्रवार की शाम वह मुरादगंज में किसी निजी क्लीनिक पर दवा लेने की बात कहते हुए घर से अकेली थी। गांव से कुछ दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास वह अचेत होकर गिर पड़ी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को वृद्ध महिला का शव पड़े होने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस दौड़ पड़ी। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बीमारी के कारण मौत हो जाने की बात कही। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण जहीरन की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए भी मना कर दिया।

तकनीकी खराबी के चलते रोकी गई वंदे भारत एक्सप्रेस

होम सिग्नल पर 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

अछल्दा। सिग्नल होने के बाद गंतव्य को रवाना हुई। दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुक्रवार सुबह 10:27 वाराणसी जंक्शन से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन संख्या 22415 अप लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। तभी अछल्दा रेलवे सेक्शन में कुछ रेलवे ट्रैक में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे ट्रेन के पहिये वहीं के वहीं थम गए। इससे ट्रेन एकाएक खड़ी हो गई। करीब 20 मिनट तक ट्रेन होम सिग्नल पर खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खामी दुरुस्त होने के बाद सिग्नल लोअर हुआ। उसके बाद ट्रेन को 10:47 पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।(संवाद)



30 मिनट फाटक रहा बंद, लगा वाहनों का जाम

अछल्दा। कस्बा के बिधूना-फफूंद मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। देर से फाटक खुलने से शुक्रवार को भी जाम लगा। शुक्रवार सुबह करीब 10:25 पर फाटक बंद किया गया। उसके बाद 13-बी फाटक नहीं खुल सका। इससे 13-बी क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। करीब 10:55 पर फाटक खोला गया। जिसके बाद क्रॉसिंग पर जाम में फसे राहगीरों व बाइक सवार को रेंग- रेंग कर निकलना पड़ा। फाटक पर आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया।(संवाद)


गृहकर व जलकर के बड़े बकायेदारों की सूची जारी

- उपजिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती



- शीघ्र भुगतान न होने पर होगी कुर्की की कार्रवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में गृहकर व जलकर के बकायेदारों के खिलाफ विभाग सख्त हो गया है। शुक्रवार को बड़े बकायेदारों की सूची जारी की गई है। तो वहीं शीघ्र जमा न कराने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।



नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में 5315 गृहकर और जलमूल्य के 2629 लोग शामिल है। पंचायत अधिकारियों की मानें इनमें करीब 99 प्रतिशत लोगों ने जलकर और गृहकर जमा नहीं किया है। वहीं बड़े बकायेदारों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत है। जिन्होंने वर्षों से कर जमा नहीं किए है। अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे उपजिलाधिकारी रामऔतार ने नगर पंचायत से इसकी सूची तैयार करवाई है।



इनमें बड़े बकायेदारों के नाम तहसील परिसर में दीवारों पर पेंट से लिखवाए है ताकि लोग शर्म से शर्मसार होकर बकाया जमा कर इस सूची से हट सकें। उपजिलाधिकारी रामऔतार ने बताया कि सभी बकायेदारों से वसूली के लिए अमीन को भेजा जाएगा। जो बकाएदार भुगतान नहीं करेगा। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूर्व कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

फफूंद। ब्लाॅक भाग्यनगर में स्थित किसान कल्याण केंद्र में कृषि विभाग की ओर से डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शुक्रवार को फीता काटकर इस 48 दिवसीय साप्ताहिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कृषि उत्पादन विक्रेताओं के क्षमता संवर्धन एवं उनकी तकनीक जानकारी आवश्यक है।


इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक क्लास के द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। फील्ड विजिट क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से रोग, कीट, व्याधि की पहचान, उसके नियंत्रण के उपाय, दवा, उर्वरक आदि की जानकारी कृषि विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों द्वारा दी जाती है। इस अवसर पर अवधेश शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी रमेश बाबू पाल, विश्वनाथ राजपूत, सहायक तकनीक प्रबंधक कृषि निशांत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद



------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed