फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from BSF jawan's locked house

Auraiya News: बीएसएफ जवान के बंद मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Sun, 23 Jul 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from BSF jawan's locked house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर में शनिवार रात को चोरों ने बीएसएफ जवान के बंद मकान में धावा बोल कर 40 लाख के जेवरात व 25 हजार की नकदी पार कर दी। सुबह पड़ाेस में रहने वाले बड़े भाई ने मकान के ताले कटे देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू की है।
रावतपुर निवासी नरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के बगल में छोटे भाई कौशलेंद्र सिंह का मकान है। वह इंदौर में बीएसएफ में तैनात है और परिवार के साथ वहीं रह रहा है। शनिवार रात को चोरों ने उनके बंद मकान के ताले काट कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह जब वह घर से बाहर निकला तो उसे भाई के मकान के ताले कटे दिखे और दरवाजा खुला हुआ मिला। जब उसने अंदर जाकर देखा तो चारों कमरों के ताले टूटे थे। और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

बक्सा, अलमारी खुले पड़े थे। इस पर उसने तत्काल अपने छोटे भाई कौशलेंद्र को फोन से जानकारी दी। जिस पर कौशलेंद्र ने अलमारी में रखे जेवरात व नकदी की जानकारी दी। चोर अलमारी में रखे चालीस लाख रुपये के जेवरात व 25 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed