फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery along with cash worth seven lakhs stolen from the house of a utensil merchant

Auraiya News: बर्तन व्यापारी के घर से सात लाख की नकदी समेत जेवर चोरी

Wed, 24 Apr 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jewelery along with cash worth seven lakhs stolen from the house of a utensil merchant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। कस्बा उमरैन में बर्तन व्यापारी के घर से चोरों ने सात लाख रुपये की नकदी और लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने की बात कही। इधर दिन दहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में खलबली मच गई है।
कस्बे में किशनी रोड पर एक मकान में परिवारीजनों के साथ बर्तन व्यापारी जफरुद्दीन सिद्दीकी रहते है। मंगलवार की सुबह इमरान और सलमान अपने पिता जफरुद्दीन के साथ दुकान पर आए थे। मकान के निचले हिस्से में निर्माण कार्य के चलते वहां बने कमरों में ताला लगाकर व्यापारी की पत्नी मुवीना और बड़े भाई इमरान की पत्नी इसराना के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में बच्चों के साथ थी।
विज्ञापन

शाम लगभग चार बजे जब मुबीना नीचे आई तो सलमान के कमरे को खुला पाया। इसे देख जब वह कमरे में पहुंची तो वहां सामान बिखरा पड़ा देख चीखने लगी। आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंचे। घटना की जानकारी मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और व्यापारी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को सलमान ने बताया कि वह कमरे में ताला लगाकर गया था। चोरों ने अलमारी में रखे सात लाख रुपये नकद, सात सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी की पायल व अन्य जेवरात चोरी किया है। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed