{"_id":"6abab1dc2d3185ca400e2923","slug":"bajrang-dal-teams-should-be-activated-in-villages-and-training-should-be-conducted-regularly-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152366-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांवों में सक्रिय की जाए बजरंग दल की टोली, नियमित हो प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांवों में सक्रिय की जाए बजरंग दल की टोली, नियमित हो प्रशिक्षण
विज्ञापन
अजीतमल। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड की संगठनात्मक बैठक कस्बे के एक गार्डन स्थित सभागार में संपन्न हुई। यहां संगठन को मजबूत करने और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री इटावा शिवम मौजूद रहे। जिला व प्रखंड के पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। प्रखंड कार्यकारिणी विस्तार और नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई। अजीतमल प्रखंड में रिक्त पदों पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन विस्तार के लिए प्रत्येक गांव और मोहल्ला में बजरंग दल की टोली सक्रिय करने को कहा गया। साप्ताहिक मिलन केंद्र शुरू करने और कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यकारिणी विस्तार के तहत अंकित गुप्ता को प्रखंड संयोजक और अंशु राजपूत को सुरक्षा प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संयोजक दीपक वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सह संयोजक मनमोहन कुशवाहा ने किया। अभिषेक अग्रवाल सह सुरक्षा प्रमुख, दीपांशु गुर्जर गो रक्षा प्रमुख और गोपाल तिवारी सह गो रक्षा प्रमुख बने। योगेंद्र पाल बलोपासना प्रमुख, कार्तिक मिश्रा छात्र संपर्क प्रमुख, विपिन गुप्ता मिलन केंद्र प्रमुख और राज गुप्ता सह मिलन केंद्र प्रमुख नियुक्त किए गए। (संवाद)