फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jd visit , DIOS office explored file

जेडी का दौरा, डीआईओएस दफ्तर की खंगाली फाइल

Sat, 26 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 26 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jd visit , DIOS office explored file

माध्यमिक शिक्षा की परख को शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेडी ने दफ्तर की फाइल खंगालते हुए डीआईओएस को कन्या विद्या धन योजना में छूटे हुए मेधावियों को शामिल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



डीआईओएस कार्यालय पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह से माध्यमिक शिक्षा की प्रगति टटोली। बाद में पटल सहायक बाबुओं के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन



उन्होंने कोर्ट केसों की समीक्षा के दौरान डीआईओएस को काउंटर का जवाब समय से दाखिल करने को निर्देशित किया। साथ ही मासिक सूचनाएं एक तारीख तक हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कन्या विद्या धन की समीक्षा के दौरान जनपद में लक्ष्य के 20 फीसदी अधिक चयनित किए मेधावियों में संस्कृत व मदरसा बोर्ड के छूटे मेधावियों के सत्यापन आदि पूरी कर उन्हें लाभार्थी सूची में सम्मलित करने के निर्देश दिए।

जेडी ने डीआईओएस को यूपी बोर्ड परीक्षा 2015-16 के लिए विद्यालयों से संबंधित आनलाइन सूचना अविलंब उपलब्ध कराने को निर्देशित करते हुए मेधावियों को लैपटाप वितरण हेतु मेधावियों को सूचीबद्ध कर उनका सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए।


हर हाल में संभालें लेखाकार दायित्व- औरैया। अर्से से रिक्त चल रहे लेखाकार के पद पर माह की शुरुआत में संबंध किए गए इटावा के लेखाकार की डीआईआईओएस कार्यालय में आमद दर्ज न कराने पर जेडी ने नाराजगी व्यक्त की।

जेडी ने इटावा में तैनात लेखाकार राजीव वर्मा को सप्ताह में निर्धारित तीन दिन कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्व पूरा करने को निर्देशित किया। आदेश की अवहेलना करने पर जेडी ने उक्त लेखाकार पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।


 
समीक्षा बैठक में कार्य के प्रति शिथिलता सामने निकलकर आई है। पारदर्शिता के साथ कार्य में तेजी लाने को निर्देशित किया गया है।- राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव,  संयुक्त शिक्षा निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed