{"_id":"645017d71b830f980b08ba88","slug":"jam-from-sanjay-gate-to-the-hospital-passers-by-upset-auraiya-news-c-12-1-210354-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संजय गेट से अस्पताल तक लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संजय गेट से अस्पताल तक लगा जाम, राहगीर परेशान
Tue, 02 May 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के सुभाष चौक से लेकर जिला अस्पताल तक आए दिन जाम लग रहा है। सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहन समस्या और बढ़ा रहे हैं। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को संजय गेट से अस्पताल तक एक बजे जाम लगा तो राहगीर गर्मी में बिलबिला गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो बजे के करीब यातायात सामान्य कराया। इस दौरान स्कूल वाहनों के साथ अस्पताल जाने वाले लोग भी फंसे नजर आए।
सड़क पर अवैध पार्किंग को लेकर कई बार कड़े निर्देश दिए जा चुके है। इसके बाद पार्किंग व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। सुभाष चौक, संजय गेट, लेडीज मार्केट से लेकर अस्पताल तक कई प्रतिष्ठानों के सामने व सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने पर हालात और बिगड़ जाते है।
सोमवार को संजय गेट पर जेसीस चौराहा और सुभाष चौक से आने वाले वाहन आड़े तिरछे घुस गए। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी हुई तो हालात और बिगड़ गए। देखते ही देखते एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर सुभाष चौक पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को किनारे कराने में जुट गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। इस बीच लोग अस्पताल के पास से तिलकनगर होते हुए हाईवे के रास्ते गंतव्य के लिए निकले। वहीं, कुछ लोग संजय गेट से पहले गुरुहाई मोहल्ले से होते हुए दिबियापुर रोड पर निकले। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यातायात व्यवस्थाएं बनाए रखे। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए।