{"_id":"66df4f238c05a32cce032639","slug":"jam-due-to-gate-not-opening-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116351-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाटक न खुलने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाटक न खुलने से लगा जाम
विज्ञापन
अछल्दा। सोमवार को एक बार फिर फाटक देरी से खुलने के कारण बिधूना-फफूंद मार्ग पर जाम देखने को मिला। इस दौरान न केवल जाम में फंसे लोगों को बल्कि कस्बावासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13 बी है। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे रेलवे लाइन पर ट्रेनों के आवागमन के कारण बंद किया गया। लगभग 25 मिनट तक लगातार ट्रेनों की आवाजाही देखने को मिली। इस दौरान फाटक न खुलने से बिधूना और फफूंद मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। इन दोनों मार्गों पर लगे जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी आवागमन में दिक्कतें हुईं।
शाम पांच बजकर 25 मिनट पर क्रॉसिंग का गेट खुलते ही जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन आमने-सामने आने से दिक्कतें हुई। फाटक खुलने के लगभग 20 मिनट बाद यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन
बारिश के बीच चली रेलवे ट्रैक की मरम्मत
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अप ट्रैक पर सोमवार को ब्लॉक लिया गया। रेलवे फाटक से अछल्दा स्टेशन के आस-पास ट्रैक मेंटीनेंस के काम कराए गए। दोपहर एक बजे लेकर रेलवे कर्मचारियों बारिश के बीच ट्रैक पर मरम्मत करते नजर आए। रेल मरम्मत का कार्य लगभग दो घंटे तक चला। मरम्मत कार्य की शुरुआत रेलवे स्टेशन से की गई थी।