{"_id":"661ac91efde7977455068a4b","slug":"jam-at-railway-crossing-due-to-gate-not-opening-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110862-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाटक न खुलने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाटक न खुलने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम
Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर रेलवे फाटक देर से खुलने कि चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लगने से वाहनों की कतार लग गईं। जिसके चलते लगभग एक घंटे तक लोगों को जाम के संकट से जूझना पड़ा।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह 11:50 बजे गेट बंद हुआ। जिसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 30 मिनट फाटक बंद रहने के बाद गेट दोपहर 12:23 बजे खोला गया।
गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से नहीं हिल सके। वहीं जाम के चलते पैदल निकल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगा होने पर क्रॉसिंग बंद नहीं हो सकी और इटावा से कानपुर की तरफ जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 20 मिनट तक आउटर पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने पुलिस भेजकर किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया। 12:44 पर क्रॉसिंग को बंद कराते हुए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रवाना किया गया।