फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jalaun police arrests bullion for buying stolen jewelery

Auraiya News: चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सराफा को ले घई जालौन पुलिस

Fri, 06 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 06 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jalaun police arrests bullion for buying stolen jewelery
-खानपुर स्थित सराफा दुकान पर गुरुवार शाम पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

-पकड़े गए चोरों ने की निशानदेही, साथ ले गए कैमरों की फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर में गुरुवार शाम एसके ज्वैलर्स की दुकान पर जालौन पुलिस ने दविश दी। जहां पुलिस ने दुकान पर मिले सराफा कारोबारी से चोरी के आभूषण खरीदने के संबंध में पूछताछ की। लगभग दो घंटे तक चले प्रयास के जालौन पुलिस सर्राफ को अपने साथ ले जाने लगी। तभी वहां मौजूद भीड़ ने इसका विरोध करने का प्रयास किया। इस बीच मौके पर मौजूद औरैया पुलिस ने उन्हें वहां से भगाया। जालौन पुलिस आरोपी बताए जा रहे सर्राफ को अपने साथ ले गई। जाते समय जालौन पुलिस अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का बॉक्स भी साथ ले गई।

गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के करीब सादा वर्दी में जालौन पुलिस तीन गाड़ियों से दो आरोपियों के साथ कसबा खानपुर स्थित एसके ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची। जहां साथ ले गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दुकान पर मौजूद सर्राफ एसके से चोरी के आभूषण खरीदने के संबंध में पूछताछ की। युवक के द्वारा आनाकानी करने पर जालौन पुलिस उसे अपने साथ ले जाने लगी। यह देख वहां जमा लोगों की भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी होते ही एसके का पिता रहीश भी मौके पर आ गया। जहां मामला तूल पकड़ते देख लोकल पुलिस की मदद से जालौन पुलिस ने सख्ती दिखाई और एसके को गाड़ी में बिठा कर ले गई। इस दौरान जाते समय पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी बॉक्स भी साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार सराफा कारोबारी एसके पर आधे दाम पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप है। इस संबंध में सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि जालौन जिले की पुलिस आयी थी। चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed